राजधानी समेत प्रदेश में सर्दी का सितम चरम पर… अभी और गिरेगा पारा…. अगले तीन दिनों तक कोई राहत नही…

बीते दो दिनों से सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। कोहरे और कनकनी से जिंदगी ठहर सी गई है। शाम हाते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। पटना और आसपास के इलाके में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचे के कारण कोल्ड डे जैसा अहसास किया गया। न्यूनमत तापमान और अधिकतम तापमान के बीच चार डिग्री से कम का अंतर होने के कारण कनकनी बढ़ा दी है। घना कोहरा के कारण विजिबलिटी घटकर 60 मीटर के आसपास पहुंच गई, जिसके कारण विमानों का उड़ान 9.30 बजे के बाद शुरू हो सका।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान दो डिग्री वृद्धि के साथ 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 8.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सिवान का जीरादेई क्षेत्र प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।

तापमान में अभी और गिरावट के आसार ….

मौसम विज्ञानी  राजेश कुमार ने बताया कि मध्य भारत में बने प्रतिचक्रवात, पछुआ हवा की मंद गति व आर्द्रता अधिक होने के कारण ठंड की वजह से गलन का अहसास हो रहा है। प्रदेश का मौसम अगले तीन दिनों तक इसी प्रकार रहने के आसार हैं। तीन दिनों तक मध्यम से घने कोहरे छाए रहने व धूप का साथ नहीं मिलने से कनकनी भरी ठंड लोगों को परेशान करेगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ शीतलहर जैसी स्थिति प्रदेश में बन सकती है।