बिहार की राजधानी पटना में भीषण ठंड का असर अब बच्चों की पढ़ाई पर भी दिखने लगा….

ठंड के असर को देखते हुए नर्सरी से दसवीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है. पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने सरकारी और निजी स्कूलों के लिए यह आदेश जारी किया है। डीएम चंद्रशेखर सिंह का ये आदेश मंगलवार से सभी स्कूलों में जारी हो जाएगा। डीएम ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 7 जनवरी तक कक्षा 10वीं तक के क्लास बंद रहेंगे।

पटना में कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं शीतलहर के चलते ठंड और भीषण होती जा रही है। नए साल का आगमन कोहरा और गलन वाली सर्दी के साथ हुआ है। वहीं शीतलहर का प्रकोप भी जारी है।बीते सोमवार को डीएम ने केवल कक्षा 8 तक के क्लास को बंद करने का निर्देश दिया था।लेकिन अब ठंड बढ़ने के चलते 10वीं तक के बच्चों के भी क्लास को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश 7 जनवरी तक लागू रहेगा।