बिहार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बीते साल 2022 में 88 हजार से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की…

बिहार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बीते साल 2022 में 88 हजार से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी  कार्रवाई तो  की है, पर अपराधियों के दिल में पुलिस का खौफ दिलाने में कामयाब नही रही है। ऐसा इसलिये कहा जा रहा है क्योंकि आये दिनो कही दुकानदार तो कही राहगिर या फिर सरकारी कर्मचारी अपराधियों के शिकार बनते रहते है। ये सिर्फ रात के अंधेरे की बात नही बल्कि दिन के उजाले और लोगो के उपस्थिती में  भी घटना को अंजाम देने से नही चुकते।

फिर भी  बिहार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बीते साल 2022 में 88 हजार से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी  कार्रवाई की है इसमे कोई शक की बात नही पर बिहार पुलिस को और सख्ती करने की जरूरत है ताकि अपराधियों के दिल में पुलिस का खौफ हो और वे अपराध करने से डरे।

आइये जाने बिहार पुलिस की साल भर की गिरफ्तारीयो के बारे मे…

जिलों में गठित वज्र टीम ने हर माह औसत 7, 383 अपराधियों की गिरफ्तारी की है। पटना जिले की वज्र टीम द्वारा सबसे अधिक गिरफ्तारी की गई है। पटना में एक साल में 24, 408 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं।

ये केवल वज्र टीम की कार्रवाई है। इसके अतिरिक्त जिला पुलिस की ओर से अलग से भी गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है। वज्र टीम द्वारा सबसे अधिक गिरफ्तारी वाले जिले इस प्रकार से हैं।

जिला                   गिरफ्तारी
पटना                    24,408
गया                       5,183
मुजफ्फरपुर            4, 451
सारण                     4,137
मोतिहारी                3,600

पुलिस मुख्यालय के एडीजी और बिहार पुलिस के प्रवक्ता जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया है कि हत्याकांडों में औसत प्रति माह 493, हत्या के प्रयास मामले में औसत प्रति माह 1, 452 और पुलिस पर हमले के मामलों में औसत प्रतिमाह 321 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम में औसत प्रतिमाह 416 गिरफ्तारी की कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

यहां यह बताना जरूरी है कि पिछलेसाल पहले तीन महीने की तुलना में दूसरी छमाही में गिरफ्तारी की कार्रवाई तुलनात्मक रूप से ज्यादा हुई है। पहली छमाही में गंभीर कांडो में औसत प्रतिमाह 5,788 अपराधी गिरफ्तार किए गए तो दूसरी छमाही में यह बढ़कर 8,986 तक पहुंच गई।

जनवरी से दिसंबर तक कार्रवाई की बात करें तो हत्या के मामले में 5,916, पुलिस पर हमला मामले में 3,857, एससी-एसटी एक्ट में 4,988 और अन्य विशेष कांडों में 56 हजार 467 अपराधियों को वज्र टीम द्वारा पकड़ा गया है। इस दौरान 2,695 आग्नेयास्त्र और 11 हजार 727 कारतूस भी जब्त किए गए हैं।