राजधनी पटना के गांधी मैदान में गणत्रंत दिवस समारोह के आयोजन में सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक…रांची निवासी एक संदिग्द युवक को पकड़ा गया…

राजधनी पटना के गांधी मैदान में गणत्रंत दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। राज्य के अंदर दो साल बाद आमलोगों को भी इस गणत्रंत दिवस समारोह में शामिल होने का मौका मिला है। इस गणत्रंत दिवस समारोह पर बिहार के राज्यपाल फागु चौहान ने झंडोत्तोलन किया।  इस दौरान सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और कई मंत्री मौजूद रहे। इस कड़ी में जो इस समारोह की सबसे बड़ी जानकारी निकल कर सामने आ रही है , उसके मुताबिक  इस समारोह में सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक हुई है।

रांची निवासी युवक किस उद्देश्य से समारोह स्थल तक पहुंचा है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं  उसके बैग में क्या कुछ सामान है। इसकी जांच मौके पर मौजूद पुलिस के पदाधिकारी कर रहे हैं। फिलहाल युवक को पुलिस ने हिरासत में रखा है।

आपको बताते चलें कि, देश आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसी मौके पर पटना समेत पूरे बिहार में भी जश्न का माहौल है। पटना में गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान में आयोजित किया गया है। इस मौके पर गांधी मैदान में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने तिरंगा फहराया। इससे पहले राज्यपाल ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। समारोह में बिहार सरकार के 12 विभागों की रंग-बिरंगी और खूबसूरत झांकियां निकल रही है।