बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने मुजफ्फरपुर पहुंचे पप्पू यादव, पीड़ित लोगों की मदद भी की

बिहार के कई जिले इन दिनों भीषण बाढ़ के कहर से जूझ रहे हैं। कई नदियां उफान पर है। गांव के गांव डूब गये हैं। जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों का आरोप है कि सरकार उनके लिए कुछ नहीं कर रही है। वहीं जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव लगतार पीड़ित लोगों की मदद करने में जुटे हैं।

इस कड़ी में पप्पू यादव मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट विधानसभा के केवटसा बारूआरी इलाका पहुंचे। वहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उनकी समस्या सुना और सहायता भी की। इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि वे उनकी मदद के लिए कभी पीछे नहीं हटेंगे।