बिहार में बाढ़ ने मचायी है भीषण तबाही, नुकसान मद में राज्य ने केन्द्र सरकार से मांगी 3328 करोड़

बिहार में बाढ़ ने भीषण तबाही मचायी है। इस बात को गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव पीयूष गोयल के नेतृत्व में आई छह सदस्यीय टीम ने गोपालगंज, दरभंगा व मुजफ्फरपुर का दौरा करने के बाद इसे स्वीकार किया।

निरीक्षण करने आयी टीम ने माना तबाही की बात

वहीं बिहार ने बाढ़ से हुए नुकसान के मद में केंद्र सरकार से 3328 करोड़ 60 लाख की सहायता मांगी है। इस बाबत केंद्रीय टीम को एक ज्ञापन सौंपा गया है।आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि स्थल निरीक्षण के बाद तीन दिवसीय दौरे पर आई केंद्रीय टीम ने बिहार में बाढ़ से हुए नुकसान को भारी तबाही बताया। दिल्ली पहुंचकर यह टीम राज्य सरकार द्वारा मांग की ज्ञापन केन्द्र को सौंपेगी, जिसके बाद राज्य को तबाही नुकसान के मदद में मदद मिलेगी।

ज्ञापन में की गई मांग

राहत सहाय्य अनुदान : 1200.40 करोड़
कृषि क्षति : 999.60 करोड़
बांध व तटबंध : 483.92 करोड़
ग्रामीण सड़क : 412.90 करोड़
कम्यूनिटी किचेन : 112.97 करोड़
सड़क मरम्मत : 70.01 करोड़
बिजली के तार-पोल : 16.31 करोड़
आबादी निष्क्रमण : 8.96 करोड़
रिलीफ सेंटर : 6.95 करोड़
घरों का नुकसान : 6.39 करोड़
फूड पैकेट एयरड्रॉपिंग : 6 करोड़
नाव नुकसान : 2.07 करोड़
अनुग्रह अनुदान : 1.20 करोड़
पशु क्षति व चारा : 88 लाख