पहचाने गये मुंगेर में तोड़फोड़ करने वाले लोग, DIG मनु महाराज ने शुरू की कार्रवाई

मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के बाद शहर अब फिर से पटरी पर लौट रहा है। इसी कड़ी में मुंगेर डीआईजी मनु महाराज ने अब तक की पुलिस कर्रवाई पर जानकारी दी है

आगजनी और तोड़फोड़ मामले में 5 एफआईआर

मुंगेर डीआईजी मनु महाराज ने शनिवार को बताया कि 29 अक्टूबर को आगजनी और तोड़फोड़ के संबंध में 5 एफआईआर दर्ज की गईं हैं। कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है। सीसीटीवी और कैमरा फुटेज के आधार पर जांच चल रही है. तोड़फोड़ किए गए वाहनों और संपत्ति के मूल्य का मूल्यांकन किया गया है. उन्होंने आगे कहा कि हम नागरिकों से शांति बनाए रखने का अनुरोध करते हैं।

पुलिस फायरिंग के बाद जल उठा था मुंगेर

बता दें कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुंगेर में पुलिस फायरिंग एवं एक युवक की मौत के मामले ने गुरुवार को तूल पकड़ लिया. मुंगेर शहर में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने जमकर बवाल किया और पुलिस जीप फूंक डाली. वहीं इस घटना पर राजनीति भी तेज हो गयी है. कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सूरजेवाला ने शु्क्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को हटाए जाने की मांग की थी। वहीं मामले पर संज्ञान लेते हुए डीएम और एसपी को सस्पेंड कर दिया गया था। उनके जगह पर नये अधिकारियों को नियुक्ति मिली थी।