शिबू सोरेन का 77वां जन्मदिन आज, सीएम हेमंत सोरेन ने किया उनके जीवन पर आधारित तीन पुस्तकों का लोकार्पण

झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का आज जन्मदिन है. दिशोम गुरु व गुरुजी के नाम से जाने जाने वाले शिबू सोरेन आज 77 साल के हो गये. झारखंड अलग राज्य के लिए आंदोलन से लेकर महाजनी प्रथा और सूदखोरी खत्म करने को लेकर गुरुजी ने अपना पूरा जीवन लगा दिया.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के आर्यभट्ट सभागार में गुरुजी के संघर्ष पर लिखी गयी 3 किताबों का लोकार्पण सीएम हेमंत सोरेन ने किया. शिबू साेरेन (हिंदी)’, ‘ट्राइबल हीराे : शिबू साेरेन (अंगरेजी)’ और ‘सुनाे बच्चों, आदिवासी संघर्ष के नायक शिबू साेरेन (गुरुजी) की गाथा’ का लोकार्पण किया गया. उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लग गया