अमेजन एलेक्सा की खामियां आई सामने, बच्ची को बिजली के प्लग छूने का दिया चैलेंज।

मानव द्वारा निर्मित तकनीक चाहे कितनी भी अच्छी हो लेकिन उसमे कोई न कोई कमी रहती ही है। एक ऐसी ही घटना अमेजन की एलेक्सा को लेकर आया है। जहां एलेक्सा ने एक 10 साल की एक बच्ची को चालू प्लग और इस पर लगी फोन चार्जर के बीच के हिस्से को धातु के सिक्के से छूने की घातक चुनौती दे डाली। उसने यह चुनौती 2020 में एक टिक-टॉक चैलेंज में से छांटकर पेश की। आशंका है कि बड़े लोगों की अनुपस्थिति में ऐसे घातक चैलेंज देखकर एलेक्सा बच्चों का जीवन खतरे में डाल सकती है। अमेजन ने दावा किया कि उसने खामी दूर कर ली है।

अचानक एलेक्सा ने यह खतरनाक चुनौती दी। उसने इसे इंटरनेट से तलाशा। क्रिस्टीन के अनुसार, प्लग में सिक्का डालने पर बच्चे को करंट लगने या घर में आग लगने जैसे खतरे हैं। उन्होंने तत्काल एलेक्सा से ऐसी घातक चुनौती न देने के लिए कहा। अमेजन ने एलेक्सा के इस अजीब व्यवहार को स्वीकार किया और सफाई दी कि उन्होंने खामी दूर कर ली है।



अमेजन एलेक्सा वर्चुअल असिस्टेंट के रूप में भारत सहित दुनिया भर में लोकप्रिय है। इसका उपयोग स्पीकर के जरिए होता है। बच्ची की मां क्रिस्टीन लिवडल ने सोशल मीडिया पर बताया कि बाहर मौसम खराब था तो वह घर में ही खेल-कूद कर रहे थे। एक पाव पर जूता रखने व रेंगकर चलने जैसी चुनौतियां एक-दूसरे को दे रहे थे।

क्रिस्टीन ने बताया कि उनकी 10 साल की बेटी इतनी समझदार है कि उसने चालू प्लग में सिक्का नहीं डाला। हालांकि, कई यूजर्स ने माना कि अगर वे बच्चों के साथ नहीं हैं तो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित इस तकनीक का उपयोग खतरनाक हो सकता है।