जमशेदपुर से आई हैरान कर देने वाली खबर,शादी के पहले ही दिन पति ने पत्नी के सामने रखी अनोखी शर्त, फिर पत्नी को दिया तलाक जानिए पूरी खबर।

झारखंड के जमशेदपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां सुहागरात के पहले ही दिन दूल्हे ने अपनी दुल्हन के सामने ऐसी शर्त रख दी, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया। दूल्हे ने दुल्हन से कहा कि पहले IAS बनो फिर मैं तुम्हें अपना पत्नी मानूंगा। यह बोलकर पति ने अपनी पत्नी को तलाक का नोटिस भी भिजवा दिया।

जिसके बाद पीड़ित दुल्हन ने MBA में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले पति के खिलाफ 498 का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने कोर्ट से न्याय की मांग की है। जमशेदपुर के पोटका में रहने वाले प्रदूत मंडल ने पाई-पाई जोड़कर अपनी बेटी की शादी MBA में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले लड़के से यह सोचकर की थी कि उसकी बेटी हमेशा सुखी और खुश रहेगी। लेकिन सुहागरात से पहले ही दूल्हे ने अपनी दुल्हन के सामने ऐसी शर्त रख दी जिसने हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया। दूल्हे ने दुल्हन से कहा कि पहले दो साल के अंदर IAS बनो फिर मैं तुम्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करूंगा।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 18 जून 2018 को सामाजिक रीति-रिवाज के साथ परसुडीह के जयमाल्य मंडल के साथ संपन्न हुई थी। पीड़िता ने अपने पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ कोर्ट में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद अब उसे न्याय के लिए कोर्ट के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पीड़िता के पिता प्रदूत मंडल ने कहा कि अगर ऐसा ही करना था तो फिर वरपक्ष शादी के लिए तैयार ही क्यों हुआ। इसका जवाब बार-बार मांगा गया। लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा। वो चाहते हैं उन्हें न्याय मिले और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले। सजा इतनी सख्त हो जिससे भविष्य में कोई भी ऐसी घटना को अंजाम देने के नाम से ही सहम जाए।