पत्नी के थे गैर मर्दों के साथ संबंध पति ने विरोध किया तो पत्नी पहुंच गई महिला थाने कहा मेरे पति ने मेरा दुष्कर्म किया है।

पटना के महिला थाने से सोमवार को एक बार फिर अजीब मामला सामने आया है। इस बार पत्नी अपने पति पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने पहुंच गई। जिस शिकायत को सुन महिला थाना में मौजूद सभी लोग दंग रह गए।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, दो महीने से युवक और युवती रिलेशनशिप में थे।मंदिर में शादी कर दोनों साथ-साथ रह रहे थे। एक दिन पति ने पत्नी को दूसरे लड़के के साथ देख लिया। जिसके बाद पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसपर पत्नी महिला थाने में अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने पहुंच गई। महिला थाने की पुलिस ने जांच किया तो पता चला कि लड़की अपने पति पर झूठा आरोप लगा रही है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों को समझाकर घर भेज दिया गया है।

मोबाइल ने खोला सारा भांडा।

दरअसल, लड़की अपने पति के खिलाफ पटना के महिला थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराने पहुंची थी। उसने थाने में पति को ही कसूरवार बताया। कहा कि मेरे साथ गलत किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पूछताछ के लिए पति को थाने बुलाया गया।

महिला थाने में पहुंचने के बाद पति ने बताया कि जब उसने अपनी पत्नी का मोबाइल चेक किया तो पता चला कि उसकी पत्नी अलग-अलग लड़कों के साथ डेट कर रही है। उसकी अन्य लड़कों के साथ तस्वीर भी थी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी से हर प्रकार का संबंध तोड़ दिया। लड़की को कुछ समझ नहीं आया तो वह युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने महिला थाने पहुंच गई। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों को समझाकर वापस घर भेज दिया गया है। लड़की की शिकायत पर जब जांच की गई तो मामला कुछ और ही निकला।