रविवार को एक कार्यक्रम के सिलसिले में बक्सर से पटना लौट रहे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए…

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे रविवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। वह एक कार्यक्रम के सिलसिले में बक्सर से पटना लौट रहे थे तभी केंद्रीय मंत्री के काफिले में शामिल पुलिस की एक कार पलट गई। इस दुर्घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं गनीमत रही कि जो कार हादसे का शिकार हुए उसके ठीक पीछे केंद्रीय मंत्री की कार थी।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल लेकर गए, वहीं उन्होंने ट्वीट किया कि हादसे में दो पुलिसकर्मियों को अधिक चोटें आईं हैं। मैं उन्हें एम्स पटना ले जाऊंगा। चालक और अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं।