दो लोगों को हिरासत में लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि सभी एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
उपद्रवियों में महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने महिला-पुरुष मिलाकर आठ उपद्रवियों के नाम दिए हैं। उपद्रवी हाथ में लाठी-डंडे और गड़ासा लेकर आए थे। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी तेजी से प्रसारित हो रहा है। जोगिया टोला में रहने वाली महिलाओं का आरोप है कि उपद्रवी मुसहर टोली के रहने वाले थे। सभी शराब के नशे में धुत थे। विवाद का कारण यह है कि रात में दुकान के पास एक बच्चे को पीटा जा रहा था। जोगिया टोली में रहने वाले एक परिवार का बच्चा उसे छुड़ाने गया तो चार-पांच युवकों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इस पर मोहल्ले के लोगों ने विरोध जताया तो बड़ी संख्या में उपद्रवियों ने धावा बोल दिया और उत्पात मचाने लगे। महिलाओं का आरोप है कि आए दिन पियक्कड़ रात के वक्त मोहल्ले से गुजरते हैं। टोकने पर गाली-गलौज करने लगते हैं। जब उन्हें पकड़ने जाते हैं तो बाईपास के रास्ते भाग निकलते हैं। महिलाओं ने मोहल्ले की युवतियों से छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है।