एशियन गेम्स में भारत ने पहली बार पदकों का लगाया शतक,महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में चाइनीज ताइपे को हराया, भारत को आज 3 गोल्ड समेत 5 पदक जीते

एशियन गेम्स के 74 साल के इतिहास में भारत ने पहली बार 100 मेडल का आंकड़ा छूआ। शनिवार सुबह गेम्स के14वें दिन महिला कबड्डी टीम ने चाइनीज ताइपे को फाइनल में 26 -25 से हराकर गोल्ड जीतने के साथ ही भारत के लिए 100वां मेडल जीता। इसके साथ ही अब भारत के 25 गोल्ड हो गए हैं।

इस तरह आज अब तक भारत को 5 मेडल मिले हैं। कबड्डी के अलावा, भारत को आर्चरी कंपाउंड में 4 मेडल मिले। इनमें 2 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल है। शूटिंग में ज्योति और ओजस ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, महिला कबड्डी टीम भी स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। तीरंदाजी में अभिषेक ने रजत और अदिति ने कांस्य पदक अपने नाम किया। दिन का पहला पदक कंपाउंड तीरंदाजी में ही आया। अदिति ने महिला एकल में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके बाद इसी प्रतियोगिता में ज्योति ने स्वर्ण पदक जीता

शुरुआती 13 दिन में 95 पदक हासिल करने वाले भारत ने 14वें दिन 100 का जादुई आंकड़ा छुआ और पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने पहली बार पदकों का शतक लगाया है। इस प्रतियोगिता में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने 11वें दिन 71 का जादुई आंकड़ा छुआ था और एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इसके बाद से यह बेहतर होता चला गया है। इससे पहले एशियाई खेल के एक संस्करण में भारत ने सर्वाधिक 70 पदक जीते थे। यह 2018 जकार्ता में हुआ था।