PM मोदी और यूपी के CM को जान से मारने की धमकी, मुंबई के इस हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी,’ मुंबई पुलिस को फोन आया; आरोपी गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है….मुंबई पुलिस को एक अज्ञात शख्स ने फोन पर पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही शख्स ने JJ हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी भी दी।

देर रात मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर दी धमकी

मुंबई पुलिस रूम के कंट्रोल रूम को लास्ट नाइट अज्ञात कॉलर ने फोन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी। कॉलर ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी जान से मारने की धमकी दी है। अज्ञात फोन करने वाले ने मुंबई के जेजे हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की भी धमकी दी है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कॉल करने वाले को मुंबई के सायन इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम कामरान खान है। आजाद पार्क पुलिस स्टेशन पर केस रजिस्टर्ड कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पहले भी मिली थी जान से मारने की धमकी

यह पहला मौका नहीं है जब पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहले जुलाई में 45 साल के एक व्यक्ति ने गोरखपुर से फोन किया था और पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। उस वक्त भी योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी यूपी पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर मिली थी। बाद में अरूण कुमार नाम के व्यक्ति को गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया था।