देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 752 मामले, 4 की मौत, मई के बाद पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा केस दर्ज,

भारत समेत विश्व के कई देशों में पिछले कुछ दिनों से कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ रहे हैं…. चीन में नवंबर में बढ़े संक्रमण के मामलों के बाद सिंगापुर और फिर भारत में भी हालात बिगड़ने की खबर है। 23 दिसंबर के आंकड़ों की बात करें तो देश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों ने करीब आठ महीनों की रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

शुक्रवार को एक दिन में 752 मामले दर्ज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में शुक्रवार को एक दिन में 752 मामले दर्ज किए गए हैं, जो 21 मई के बाद सबसे अधिक है। इसके साथ देश में कोरोना के सक्रिय मामले 3,000 का आंकड़ा पार कर 3,420 हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में चार लोगों की मौत (दो केरल से और एक-एक राजस्थान और कर्नाटक) भी हुई है।

देशभर में कोरोना के केस 4.50 करोड़ के ऊपर पहुंच गया

देशभर में कोरोना के केस 4.50 करोड़ के ऊपर पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 752 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 325 लोग ठीक हुए हैं, जबकि संक्रमण की वजह से 4 लोगों की मौत हुई है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 3 हजार 420 है। एक दिन पहले यह आंकड़ा 2 हजार 998 था।

केरल में सबसे ज्यादा 565 केस मिले

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, राज्यों में केरल में सबसे ज्यादा 565 केस मिले हैं। 2 लोगों की मौत हुई है। इनमें 297 ठीक हुए हैं, जबकि 266 लोगों का इलाज चल रहा है। एक्टिव केस के मामले में केरल के बाद कर्नाटक 70 केसेस के साथ दूसरे नंबर पर है। कर्नाटक और राजस्थान में 1-1 मौतें दर्ज की गई हैं।

कोरोना के मामलों में 52% का इजाफा

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, पिछले एक महाने में दुनियाभर में कोरोना के मामलों में 52% का इजाफा हुआ हैं। 19 नवंबर से 17 दिसंबर के बीच 8 लाख 50 हजार केस रिपोर्ट हुए हैं और 3 हजार मौतें हुई है। हालांकि, इस एक महीने के दौरान डेथ रेट 8% घटा है। इसका मतलब पिछले महीने कोरोना से 8% ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा था।