
आंतरिक दस्तावेज लीक होने के बाद फेसबुक पर लोगों की सुरक्षा को दांव पर लगाने के आरोप लगा है। इस पर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने सफाई दी है। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह सच नहीं है।
- मणिपुर में फिर बिगड़े हालात, पहाड़ी इलाकों में AFSPA छह महीने बढ़ाया गया
- ‘ठाकुर’ पर ठन गई विवाद, BJP MLA Neeraj Kumar Bablu ने मनोज झा को चेताया, कहा- मेरे सामने बोलते तो..Ex MP आनंद मोहन भी भड़के
- आरजेडी विधायक ने मनोज झा के खिलाफ खोला मोर्चा, लिखा- राजपूतों को टारगेट करना दोगलापन
- नीतीश के करीबी पूर्व MLC रणवीर नंदन ने जेडीयू से इस्तीफा दिया, ललन सिंह को भेजा इस्तीफा
- एशियन गेम्स में आज भारत को मिले सात पदक, अबतक भारत की झोली में 21 पदक; ईशा सिंह ने रजत पर कब्जा किया
फेसबुक ने लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा है। दरअसल, कुछ दिन पहले फेसबुक के इंटर्नल दस्तावेज लीक करने वाली फ्रांसेस हौगेन अब खुलकर सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि फेसबुक ने पैसा कमाने के लिए लोगों की सुरक्षा को दांव पर लगा दिया है। कंपनी का फ्यूल डिवीजन बच्चों को नुकसान पहुंचाता है, इसे नियंत्रित करने की जरूरत है।
बता दें, मार्क जुकरबर्ग का बयान तब सामने आया है जब सोमवार रात छह घंटे के लिए फेसबुक का सर्वर डाउन होने के बाद कंपनी के शेयर एकाएक नीचे गिर गए। इससे पहले जब पूर्व कर्मचारी फ्रांसेस ने कंपनी के दस्तावेज लीक किए थे तब भी कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ा था।
फेसबुक की ही कर्मचारी रही हैं फ्रांसेस
फ्रांसेस हौगेन फेसबुक की ही कर्मचारी रही हैं। एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि मैंने फेसबुक इसलिए ज्वाइन किया था क्योंकि मुझे उम्मीद थी कि यहां से मैं दुनिया के लिए अच्छा कर सकती हूं, लेकिन मैं वहां से इसलिए चली आई क्योंकि फेसबुक के उत्पाद बच्चों के लिए नुकसानदेह होते हैं। ये विभाजन को बढ़ावा देते हैं और लेाकतंत्र को खतरे में डालते हैं।
- मणिपुर में फिर बिगड़े हालात, पहाड़ी इलाकों में AFSPA छह महीने बढ़ाया गया
- ‘ठाकुर’ पर ठन गई विवाद, BJP MLA Neeraj Kumar Bablu ने मनोज झा को चेताया, कहा- मेरे सामने बोलते तो..Ex MP आनंद मोहन भी भड़के
- आरजेडी विधायक ने मनोज झा के खिलाफ खोला मोर्चा, लिखा- राजपूतों को टारगेट करना दोगलापन
- नीतीश के करीबी पूर्व MLC रणवीर नंदन ने जेडीयू से इस्तीफा दिया, ललन सिंह को भेजा इस्तीफा
- एशियन गेम्स में आज भारत को मिले सात पदक, अबतक भारत की झोली में 21 पदक; ईशा सिंह ने रजत पर कब्जा किया
फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दिया जवाब
मार्क जुकरबर्ग ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया है कि यह कहना बहुत ही अतार्किक होगा कि हम लाभ कमाने के लिए जानबूझ कर ऐसे कंटेंट को आगे बढ़ाते हैं, जो लोगों को गुस्सा दिलाता है। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी ऐसी तकनीकी कंपनी को नहीं जानता जो ऐसे कंटेंट का उत्पाद करती हो जो लोगों को नाराज या उदास कर दे। जुकरबर्ग ने कहा कि हमने पिछले कई सालों में इंडस्ट्री के मुताबिक लोगों की मदद की है। उनके लिए काम किया है। हमें अपने काम पर गर्व है।
You must be logged in to post a comment.