भूकंप के झटके से हिला अमेरिका का अलास्का, 7.5 की मापी गयी तीव्रता, अब सुनामी की चेतावनी

earthquake

अमेरिका का अलास्का प्रांत सोमवार को भूकंप के झटके से हिल उठा। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.5 मापी गयी। बताया जाता है कि भूंकप की तीव्रता इतनी थी कि इमारतें हिलने शुरू हो गये थे। वहीं अब सुनामी की चेतावनी जारी की गयी है।

900 लोगों की आबादी वाला शहर में था भूकंप का केन्द्र

राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र 900 लोगों की आबादी वाले शहर सेंड प्वाइंट के करीब था। भूकंप के बाद इस इलाके में दो फीट ऊंची समुद्री लहरें भी उठीं। वहीं, अब केंद्र ने यहां सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। कोरोना की मार झेल रहे अमेरिका के लिए अब सुनामी दोहरी मार की तरह है।

अलास्का भूकंप केंद्र के अनुसार, दोपहर 1 बजे से पहले उत्तरी प्रशांत महासागर में भूकंप आया। भूकंप का केंद्र सेंड प्वाइंट शहर से 118 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में था। भूकंप 30 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।  अलास्का भूकंप केंद्र ने बताया कि इस भूकंप के दायरे में अलास्का के दक्षिणी तट के इलाके रहे। इसमें सेंड प्वाइंट, चिगनिक, उनालास्का और केनाई प्रायद्वीप शामिल हैं। केंद्र ने बताया कि पहले झटके के 11 मिनट बाद 5.2 तीव्रता का दूसरा झटका भी महसूस किया गया।