नही रहे दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया, छोड़ गए 39 पत्नियों, 89 बच्चों संग 14 बहुओं को

दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह मिजोरम में 39 पत्नियों और 89 बच्चों के साथ रहता था। इस बात की जानकारी सीएम जोरमथांगा ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, “मिजोरम और बकटावंग तलंगनुम में उनका गांव उनके परिवार के कारण राज्य में एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण बन गया है।”

दरअसल, जिओना चाना का परिवार 100 कमरों वाले चार मंजिला मकान में 200 लोगों का परिवार रहता है। इनके आत्मनिर्भर परिवार के अधिकांश सदस्य किसी ना किसी व्यापार में लगे हुए हैं। उन्होंने आधिकारिक रिकॉर्ड में, राज्य में कांग्रेस सरकार की गरीब-समर्थक नई भूमि उपयोग नीति के तहत योजनाओं का सबसे अच्छा उपयोग किया है।

बतादें कि जिओना चाना 14 बहुओं और 33 पोते-पोतियों और एक नन्हा प्रपौत्र के साथ वे बड़े प्यार से रहते थे। मालूम हो कि जियोना दुनिया के इस सबसे बड़े परिवार के मुखिया होने पर गौरवान्वित महसूस करते थे। साथही वह अपने परिवार को बड़े अनुशासन से चलाते थे।

वहीं परिवार की महिलाएं खेती के साथ घर चलाने में योगदान देती हैं। जिओना की सबसे बड़ी पत्नी मुखिया की भूमिका निभाती हैं और घर के सभी सदस्यों के कार्यों को बढ़ती हैं। इतने बड़े परिवार के लिए बड़े से घर में एक बड़ा किचन भी है। 181 सदस्यों के लिए खाना बनाने के लिए परिवार की महिलाएं सुबह से ही जुट जाती हैं।