रूस के धमकी पर नाटो ने किया पलटवार, कहा रूस के आक्रमण का 100% जवाब देगा नाटो, तीसरे विश्वयुद्ध का बढ़ा खतरा।

जंग के 32वें दिन भी यूक्रेन पर रूसी हमले जारी हैं। दोनो देशों के बीच चल रहा युद्ध वक्त के साथ कमजोर होने की जगह और भी ज्यादा आक्रामक नजर आने लगा है। धीरे धीरे इस युद्ध में दूसरे देशों के दखल से एक बार फिर पूरी दुनिया पर युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। मारियूपोल से लेकर चर्नीहीव तक मिसाइल हमले हो रहे हैं। कई मोर्चे पर यूक्रेन भी रूस को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। कीव में अब तक रूसी फौज की एंट्री नहीं हो पाई है। वहीं लगातार जारी हमलों से बर्बाद यूक्रेन की हालत पर अमेरिका भी उसके साथ खड़ा हो गया है।

रूस की धमकी।

रूस बार बार परमाणु हमले की धमकी दे रहा है। रूस ने साफ कहा कि अगर कोई देश यूक्रेन की मदद करेगा तो उसे परमाणु हमले को झेलना पड़ेगा।

यूरोपियन देशों का पलटवार।

इसके बाद नाटो भी कहां रुकने वाला था उसने भी रूस को कोरी धमकी दे डाली और कहा कि अगर रूस ने ऐसा कुछ भी किया तो इसके दोगुने अंजाम भुगतने पड़ेंगे। रुसी धमकी पर ब्रिटिश मिलिट्री कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल रु स्ट्रीटफील्ड ने
रूस को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर यूरोप में हमला हुआ तो NATO उसका जवाब देगा। उन्होंने कहा कि रुसी आक्रमण को जवाब देने के लिए नाटो 100% तैयार है।बता दें कि ब्रिटिश कमांडर एस्टोनिया में NATO कमांड को लीड कर रहे हैं स्ट्रीटफील्ड।