
Warning: Undefined variable $defaults in /home/shiftindia/public_html/wp-content/plugins/wp-telegram-sharing/includes/plugin.php on line 241
एक अजीबो गरीब मामला शेखपुरा से सामने आया है। जहां पति से अनबन के बाद महिला पुलिस की जवान ने जहर खा लिया। वर्तमान में इस महिला जवान की तैनाती शेखपुरा के सिविल कोर्ट में है। जहर खाने के बाद महिला जवान ने जिले के एसपी को फोन कर उन्हे जहर खाने की सूचना भी दी। जिसके बाद आनन-फानन में मौके पर पुलिस पहुंची और महिला जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला जवान का अपने पति से अनबन हो गया जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया फिर जहर खा लिया और एसपी कार्तिकेय शर्मा को कॉल कर इसकी जानकारी भी दे दी। पुलिस कप्तान के द्वारा महिला के आवास की जानकारी नहीं होने पर तकनीकी सेल को इसमें लगाया गया। फिर आनन-फानन में महिला के आवास का पता करके दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला गया और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
इस मामले में जानकारी देते हुए शेखपुरा टाउन थाना के थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि पति से अनबन की वजह से महिला जवान ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। पुलिस के द्वारा उसे बचाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जा रहा है। महिला जवान की पहचान प्रिया कुमारी के रूप में की गई है।वह पटना जिला की रहनेवाली है।
You must be logged in to post a comment.