भगवान से भी नही डर रहे अपराधी… सासाराम में मां दुर्गा के प्राचीन मंदिर से मूर्ती की आंख सहित 2 लाख के सोने कि हुई चोरी……….

बिहार में अपराधियों के हौसले इस तरह से मजबुत हो चले है कि अब यह अपराधी भगवान कि मार से भी डरने को तैयार नही है। सासाराम में मां दुर्गा के मंदिर में चोरी हुई है। यह चोरी ऐसी वैसी नही है अपराधियों ने मां दुर्गा की मूर्ति से उनकी सोने की दोनों आंखें निकाल ली। साथ ही मूर्ति पर चढ़ाए गए दूसरे आभूषण भी चोर अपने साथ ले गए। भगवान और लाखो लोगो के आस्था के साथ खेलने वाले यह अपराधी यही नही रुकें मंदिर में लुटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधीयों ने मूर्ति को भी खंडित कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

सासाराम के अड्डा रोड स्थित दुर्गा मंदिर में गुरुवार रात दो बजे के आस-पास चोरी की घटना हुई है। मां दुर्गा की मूर्ति में लगी सोने की आंख, मांग का टीका, कान की बाली, बिंदी समेत लगभग दो लाख के गहनों की चोरी की गई है। वारदात के लिए कांच के बॉक्स को तोड़ा गया। इस दौरान मां दुर्गा का हाथ भी क्षतिग्रस्त हो गया। चोरी की घटना को लेकर मोहल्ले वालों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यह पुलिस की नाकामी का परिणाम है। कहा कि चोरी की घटना का खुलासा नहीं होगा तो आंदोलन किया जाएगा।

कई दशक पुराना है दुर्गा मंदिर

जानकारी के अनुसार यह दुर्गा मंदिर कई दशक पुराना है। जहां मोहल्ले के लोग पूजा-पाठ करते रहे हैं। मंदिर के आस-पास देर रात तक चहल-पहल रहती है। इसलिए लोग अनुमान कर रहे हैं कि चोरो ने दो बजे रात के आस-पास चोरी की घटना को अंजाम दिया  है। सुबह जब महिलाएं पूजा करने गईं तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और अंदर प्रतिमा की सोने की आंख और श्रृंगार के अन्य गहने गायब हैं।

करीब 2 लाख के गहनों की चोरी

बताया जाता है कि दशकों पहले किसी भक्त ने मन्नत पूरी होने पर मां दुर्गा को सोने की आंख चढ़ाई थी। मूर्ति पर दूसरे महंगे गहने भी थे। इसलिए दुर्गा मंदिर में मूर्ति शीशे के बॉक्स में थी। चोरों ने पहले शीशा तोड़ा फिर घटना को अंजाम दिया। मोहल्ले में मंदिर में चोरी की बात आग की तरह फैली और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मंदिर की चोरी की घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है। शीशा तोड़ने के क्रम में ही मूर्ति का हाथ भी टूटा है। चोरी हुए मां कि प्रतिमा कि आंख और आभूषणों कि किमत 2 लाख के करीब बताई जा रही है।