भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव के विरुद्ध बोलने वाले मगहिया जवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव के विरुद्ध अपशब्द बोलने एवं गाली-ग्लौज करने के आरोप में गुरुआ पुलिस ने दो युवकों को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से गिरफ्तार किया है। सोमवार की रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मगहिया जवान यूट्यूब चैनल चलाने वाले दो युवकों को जेल भेज दिया।

गुरुआ थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुआ थाने के करताही गांव का गौतम सिंह राजपूत एवं शेरघाटी थाने के निमा गांव का समर सिंह राजपूत मगहिया जवान यूट्यूब चैनल के संचालक है। इन दोनों पर खेसारीलाल यादव के खिलाफ अपशब्द बोलने एवं गाली-ग्लौज करने का आरोप है।

इन दोनों के खिलाफ अभिनेता के मैनेजर विवेक कुमार सिंह ने गुरुआ थाना में इसी वर्ष मई 2022 में एफआईआर दर्ज कराया था। जिसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। सोमवार रात गुरुआ थाने की पुलिस ने दोनों युवकों को छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग से गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि मगहिया जवान गौतम सिंह राजपूत एवं समर सिंह राजपूत ने सोशल मीडिया में भोजपुरी गानों में फैली अश्लीलता के खिलाफ मुहिम चलाकर काफी चर्चित हो गए थे।