सोशल मिडिया पर वायरल हुआ एक विडियो जिसमें कंगना को नजरअंदाज करते नजर आ रही है जया बच्चन… प्रशंसको ने जमकर किया ट्रोल……

सूरज बड़जात्या की आने वाली  फिल्म ऊंचाई की स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामील हुई थीं। इस इवेंट का आयोजन अनुपम खेर ऐक्टिंग स्कूल की तरफ से  किया गया था। स्क्रीनिंग का एक वीडियो इन दिनों सोशल मिडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें जया बच्चन की एंट्री दिखाई दे रही है। अनुपम खेर उनका स्वागत करते हैं। वहीं पास खड़ी कंगना जया से हेलोजी बोलती हैं। जया उनकी ओर मुड़ती हुई दिखाई दी हैं। इस क्लिप को देखकर लोग जया बच्चन को ट्रोल कर रहे हैं। उनका कहना है कि जया ने घमंड दिखाया और कंगना को इग्नोर किया। चलिए समझते हैं क्या है पूरा मामला।

सबसे गर्मजोशी से मिलीं जया पर…

फिल्म ऊंचाई में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका, परिणीति चोपड़ा और डैनी हैं। मूवी शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। वीडियो में कंगना रेड कार्पेट पर पहले से खड़ी दिख रही हैं। जया सबसे गर्मजोशी से मिलती दिखीं। कंगना ने उन्हें हेलो किया तो जया उनकी तरफ मुड़ती हुई दिखाई दीं। हालांकि लोगों को लग रहा है कि जया बच्चन ने कंगना को इग्नोर करके उनके बगल में खड़ी महिला से नमस्ते किया। इस वीडियो पर काफी नेगेटिव कमेंट्स आ रहे हैं।

 

लोगों ने जया पर निकाला गुस्सा

एक यूजर ने लिखा है, जो लोग जया की तरह प्रिविलेज्ड नहीं हैं वह उनके लिए नफरत से भरी हैं। वह अपने लोगों से इतने प्यार से मिल रही हैं, लोग कंगना के बारे में बुरा बोलते हैं लेकिन पैप्स और फैन्स के लिए उनका व्यवहार देखो। एक ने लिखा है, जया बच्चन डर गई कंगना से। एक कमेंट है, जया ने देखा भी नहीं कंगना की तरफ। एक यूजर ने कमेंट किया है, कंगना को इग्नोर कर दिया, इस महिला में बहुत घमंड है, रेखा कितनी अच्छी है।