ब्रिटेन में आयोजित इंडिया ग्लोबल वीक-2020 में शामिल हुए PM मोदी, बोले भारत के प्रतिभा-बल को सबने देखा

इंडिया ग्लोबल वीक 2020 की शुरूआत ब्रिटेन में आज से शुरू हो रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीसी के जरिये कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी का प्रभाव भारत समेत पूरी दुनिया के सथी देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ा है।

भारत की प्रतिभा-बल के योगदान को सबने देखा

संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे हालात में पुनरुत्थान के बारे में बात करना स्वाभाविक है। वैश्विक पुनरुद्धार और भारत को जोड़ना भी उतना ही स्वाभाविक है। मुझे विश्वास है कि वैश्विक पुनरुत्थान की कहानी में भारत की अग्रणी भूमिका होगी। भारत की प्रतिभा-बल को सबने देखा है। भारत के टेक्नोलॉजी को कोई भूल नहीं सकता है। वे वर्षों से दुनिया को रास्ता दिखा रहे हैं।

भारतीय प्राकृतिक सुधारक है भारत

पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान कहा कि भारतीय प्राकृतिक सुधारक रहे हैं। इतिहास बताता है कि सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों को भारत ने हल किया है। हम कोविड महामारी के खिलाफ जंग को मजबूती से लड़ रहे हैं।