हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का त्योहार, रंग गुलाल से सराबोर पूरा देश

देशभर में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया। हर राज्य हर शहर में त्योहार का खुमार सुबह से देखने को मिल रहा था। जगह-जगह युवाओं और बच्चों की टोली संगीत की धुन पर थिरकती दिखाई दी। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक और राजनेताओं से लेकर फिल्मी हस्तियों तक सभी रंगों से सराबोर नजर आए।

देशभर में लोगों ने पूरे उत्साह के साथ होली मनाई। देश के कई इलाकों में कल यानी मंगलवार को भी होली मनाई जाएगी। हालांकि, आज भी लगभग पूरे देश में ही रंगों का पर्व मनाया गया।