मिजोरम में पांच हफ्तों में 23वीं बार हिली धरती, भूकंप की वजह से भूस्खलन

भूकंप का झटका मिजोरम की भारत-म्यामां सीमा पर स्थित चंफई जिले में  महसूस किया गया। जिसकी तीव्रता 3.8 मापी गयी। बतादें पिछले पांच हफ्ते में पूर्वोत्तर प्रदेश में 23वीं बार भूकंप से धरती हिली है। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने दी है। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र (एनसीएस) ने कहा है कि प्रदेश में शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजकर 16 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसका केंद्र चंफई से 29 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित था। खबार है कि भूकंप और भारी बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन की घटना हुई।

अधिकारियों के अनुसार जिला प्रशासन उन लोगों को सभी जरूरी चीजें मुहैया करा रहा है जिनमें पानी, सोलर लैंप, आदि शामिल है। प्रदेश में 18 जून के बाद से एक के बाद एक कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा सकते हैं।