सुशांत सिंह मामले में जांच करने मुंबई आए पटना के एसपी सिटी विनय तिवारी को BMC के अधिकारियों किया क्वारनटी

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में अब बिहार और महाराष्ट्र पुलिस की तकरार अब खुलकर सामने दिखाई देने लगी है। दरअसल, बिहार पुलिस का लगातार ये आरोप रहा है कि सुशांत सिंह मामले में महाराष्ट्र पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही है। वहीं अब इस मामले में नया मोड तब आ गया जब मामले की जांच करने मुंबई आए पटना के एसपी सिटी विनय तिवारी को बीएमसी (BMC) के अधिकारियों ने क्वारनटीन कर लिया। हम ये बता दें कि रविवार को पटना एसपी सिटी विनय तिवारी मुंबई पहुंचे थे।

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने ट्वीट करके यह कहा कि आज (2 अगस्त) आईपीएस विनय तिवारी ऑफिशियल ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे, लेकिन रविवार रात 11 बजे BMC अधिकारियों ने जबरन उन्हें क्वारनटीन कर दिया।उन्हें अनुरोध के बावजूद IPS Mess में आवास उपलब्ध नहीं कराया गया। वो गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।