फर्जी जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में 200 से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज

man people woman street

ताज़ा मामला नगरपालिका से जुड़ा है, जहाँ फर्जी जन्म प्रमाणपत्र और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के बता सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में 205 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को कैराना में नगरपालिका परिषद की शिकायत पर धोखाधड़ी और जालसाजी की संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें पांच आरोपी के नाम हैं और 200 अज्ञात आरोपी हैं।

थाना प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

गौरतलब है कि अभी हाल में पंकज त्रिपाठी की कागज़ नाम की फिल्म आपने देखी होगी। जिसमें उन्होंने  किसान का किरदार  निभाया है। यह फिल्म एक किसान की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है, जो कागजों पर मृत्यु घोषित होने के कारण खुद को फिर से जीवंत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करता दिखाया गया है। बतादें कि आकड़ों के अनुसार देश में बड़ी संख्या में लोग फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र  के कारण परेशानी झेल रहे हैं।