बर्फीली हवाओं से कंपकपाया पूरा भारत और बिहार |

पर्वतीय इलाको में हो रही बर्फबारी के कारण पूरे भारत में पारा गिरने लगा है। मौषम में आए इस बदलाव से पुरे भारत में ठंड बढ गया है। सुबह में भारत की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से. के नजदीक दर्ज किया गया। मालूम हो कि बिहार में भी ठण्ड का तांडव कुछ कम नहीं है| बर्फीले  इलाकों से आने वाली हवाओं से बिहार के कई जिलो का पारा 7 डिग्री c` या उससे निचे जा चूका है|  दिन में धूप निकलने के बाद भी लोग सर्द हवाओं से ठिठुरते नजर आयें। मौसम विभाग की माने तो  अभी तापमान में और गिरावट हो सकती है।

पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी जारी है। जिसका असर यहाँ महसूस किया जा रहा है। उत्तर से दक्षिण की ओर ते़ज हवाओं के चलने का सिलसिला फिलहाल कम होता नहीं दिख रहा है। पहाड़ों से टकराकर आ रहीं बर्फीली सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुँच गया। ते़ज धूप के बाद भी ठण्ड में कोई कमी नहीं आई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चन्द ने बताया कि उत्तर-दक्षिण से 14 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से हवाएं चलने से पारा लुढ़क गया है। अगले 2-3 दिन में सर्दी का सितम और बढ़ेगा। ऐसे में लोगो को ठण्ड से सावधान रहने की जरुरत है। आनेवाले दिनों में मौसम क्या करवट लेती है जानने के लिए हमसे जुड़े रहें|

गौरतलब है कि ठण्ड और कोरोना वायरस के तीसरी लहर को मदे नजर रखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को स्कूल बंद करने के विषय पर अलर्ट जारी कर दिया है। हालाँकि केंद्र सरकार की ओर से जारी नए गाइड लाइन में कहा गया है की तापमान के कम होने की स्थिति में सुबह की पाली में स्कूलों का संचालन नहीं किया जायेगा। केंद्र के इस गाइड लाइन के बाद बिहार के शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारीयों और जिला कार्यकर्म पदाधिकारी को उचित फैसला लेने का निर्देश जारी कर दिया है।आनेवाले दिनों में मौसम क्या करवट लेती है जानने के लिए हमसे जुड़े रहें।