उन्नाव रेप मामले में कुलदीप सिंह सेंगर हुए बरी!

उत्तर प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचाने वाली घटना उन्नाव रेप कांड मामले से जुड़े आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को बरी कर दिया गया।
बीते सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी को बरी करने का आदेश जारी कर दिया है।
गौरतलब है कि 2019 में हुए रेप पीड़िता के एक्सीडेंट मामले में कुलदीप सिंह सेंगर को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई थी।हालांकि कोर्ट ने कहा कि उनकी सजा बरकरार रहेगी।पीड़िता के साथ वर्ष 2017 में बलात्कार की घिनौनी कुकृत्य को अंजाम दिया गया था। जब पीड़िता अपने परिवार के और वकील के साथ कोर्ट जा रही थीं तभी एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी।जिसमे पीड़िता के परिवार के दो सदस्यों की मौत भी हो गई थी। जिसके बाद पीड़िता ने कुलदीप सिंह सेंगर पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित एफआईआर भी दर्ज करवाया था।आपको बता दें कि पीड़िता ने सेंगर पे रेप का आरोप भी लगाया था। पुलिस के इन्वेस्टिगेशन में सेंगर को दोषी पाया गया था। जिसके बाद कोर्ट ने उसे 10 साल की सजा सुनाई थी।