बिहार की राजधानी पटना और झारखंड की राजधानी रांची में आईटी की रेड….

बिहार की राजधानी पटना मेआईटी की रेड पड़ी है।  यह रेड इंडस्ट्रिुयल ग्रुप कलसी समूह के ठिकानों पर की गयी है। इसके आलावा इस संस्थान के पटना, रांची, दिल्ली और मुम्बई में एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि  टैक्स में गड़बड़ी के मामले में आयकर विभाग की टीम यह कार्रवाई कर रही है।

झारखंड की राजधानी रांची में कई ठिकानों पर एक साथ ईडी और आयकर विभाग का छापा पड़ा है। राजधानी रांची के मोरहाबादी, खेलगांव, बूटी मोड़ और हिनू में ईडी और आयकर विभाग की टीम की छापेमारी जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक ईडी ने चेशायर होम स्थित 4.83 एकड़ जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेचने के मामले में जमीन बिचौलिया शेखर कुशवाहा के घर छापा मारा है।

आयकर विभाग की टीम भी रांची के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी और आईटी की टीम ने आज देश भर के कई इंडस्ट्रिुयल ग्रुप के ठिकानों पर रेड मारी है।  वही वजह है कि बिहार और झारखंड दोनों जगहों की राजधनी में यह छापेमारी की जा रही है। बिहार में जहां कलसी ग्रुप के ठिकानों पर रेड की गयी है तो वहीं झारखंड में मणिकरण पावर के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। आयकर विभाग ने मोरहाबादी में बोरेया रोड स्थित सत्येंदू अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-402 में छापा मारा। टीम ने सीआरपीएफ जवानों के साथ फ्लैट में दबिश दी है।