आलिया और रणवीर के बिच क्या है तकरार की वजह ?

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड की चहेती जोड़ीयों में से एक है। दोनों अब खुलकर अपने प्यार का प्रदर्शन करने लगे हैं। फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। इसी दौरान एक वीडियो इनदिनों जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग दोनों के झगड़े के कयास लगा रहे हैं। वीडियो में रणबीर भीड़ में आलिया का हाथ पकड़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वहीं क्लिप में ऐसा लग रहा है कि आलिया ने उनका हाथ झटका। रणबीर उनके पीछे-पीछे जाते दिखते हैं। कुछ लोग आलिया की आंखे देखकर ये भी कह रहे हैं कि शायद वह रोई हैं। यह वीडियो कुछ दिन पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बीते कुछ दिनों से पब्लिक के सामने काफी लवी-डवी मूड में नजर आ रहे हैं। इस बीच उनका एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है जिसमें आलिया का मूड कुछ उखड़ा दिख रहा है। इस वीडियो में आलिया शाहीन को विदा करती हैं। भीड़ ने उनको घेर रखा है और वह अपनी गाड़ी की ओर चलती हैं। इस बीच रणबीर उनका हाथ पकड़ते हैं लेकिन आलिया झटका दे देती हैं। आलिया को ये कहते भी सुना जाता है, जाकर शाहीन को ड्रॉप करो। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ का ध्यान आलिया के हाथ झटकने पर गया है तो कुछ उनकी आंखों को देखकर कह रहे हैं कि वह रोई हैं। हालांकि इसके बाद भी दोनों को कई जगह हाथों में हाथ डाले देखा जा चुका है। दोनों के बीच नोकझोक हुई भी होगी तो उम्मीद की जा रही है कि रणबीर ने आलिया को मना लिया होगा। वर्क फ्रंट पर बात करें तो रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र का  फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स हैं कि इसी फिल्म के शूट के साथ दोनों का रिलेशन शुरू हुआ था।