सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार से सवाल किया कि प्रयागराज में पुलिस हिरासत में मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जाते समय गैंगस्टर एवं राजनीतिज्ञ अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मीडिया के सामने परेड क्यों कराई गई। जस्टिस एस रविंद्र भट्ट और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ वकील विशाल तिवारी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें अतीक और अशरफ की हत्या की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई है। अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार से यह सवाल भी किया कि हत्या आरोपितों को इस बात की जानकारी कैसे हुई कि उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी से पूछा कि उन्हें एंबुलेंस में अस्पताल के प्रवेश द्वार तक क्यों नहीं ले जाया गया, उनकी परेड क्यों कराई गई?
















You must be logged in to post a comment.