बिहार की वीणा देवी को ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ अनेक क्षेत्रों के कई महिलाएं सम्मानित

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ट्वीटर अकाउंट महिलाएं हीं चला रही हैं, वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई महिलाओं को ‘नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया है। आपको बता दें कि बिहार की वीणा देवी भी इस उपलब्धि में शामिल हैं।

बिहार की वीणा देवी को पुरस्कार

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बिहार की बीना देवी को ’नारी शक्ति पुरस्कार’ प्रदान किया। मशरूम की खेती को लोकप्रिय बनाने के लिए ये पुरुस्कार दिया गया है। उन्हें मशरूम महिला के रूप में जाना जाता है। वह 5 साल के लिए टेटियाबंबर ब्लॉक के धौरी पंचायत का पैन सरपंच थी।
साथ हीं भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलट मोहना जीतवाल, अवनी चतुर्वेदी और भावना कंठ को ’नारी शक्ति पुरस्कार’ दिया। वहीं एथलेटिक्स में अपनी उपलब्धियों के लिए, 103 वर्षीय मान कौर को राष्ट्रपति से ’नारी शक्ति पुरस्कार’ प्राप्त हुआ।