चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंसराज की मुश्किलें बढ़ी: पुलिस ने शुरू की सांसद पर लगे दुष्कर्म के आरोप की जांच

लोक जनशक्ति पार्टी में चल रहे सियासी घमासान का दौर जारी है। साथही चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंसराज की मुश्किलें बढ़ती दिखाई पड़ रही हैं। बिहार के समस्तीपुर से लोजपा सांसद प्रिंस के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि प्रिंसराज नशीला ने दवा पिलाकर उसका अश्लील वीडियों बनाया औऱ शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए।

मिडिया ख़बरों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के सूत्र ने कहा है कि उन्हें  प्रिंस राज के खिलाफ़ एक शिकायत मिली है और इसको लेकर जांच जारी है। हालांकि अभी दुष्कर्म का मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

मालूम हो कि लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद पर एक युवती द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। इस संबंध में जहां युवती द्वारा की गई शिकायत के आधार पर घटनाक्रम की जांच की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ सांसद द्वारा युवती के खिलाफ कुछ महीने पहले ही दी गई शिकायत को लेकर हुई जांच की स्टेटस रिपोर्ट संसद मार्ग थाना से कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने डिटेल मंगाई है ताकि तफ्तीश को आगे बढ़ाया जा सके।

दो धड़ों में बंटी लोक जनशक्ति पार्टी

2020 में रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद लोजपा का कार्यभार संभालने वाले चिराग अब पार्टी में अलग-थलग पड़ते नजर आ रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता दो अलग-अलग गुटों में बाटते दिखाई दे रहे हैं।

विरोधी खेमा में लोजपा सांसदों में पशुपति कुमार पारस, प्रिंस राज, चंदन सिंह, वीना देवी और महबूब अली कैसर शामिल हैं, जो चिराग के काम करने के तरीके से दुखी हैं। लोजपा चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस की अगुवाई वाले दो धड़ों में बंट गई है। वहीं पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पांच बागी सांसदों को निष्कासित करने का दावा किया गया हैं, इन पांच में चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस राज  भी शामिल हैं। इसके अलावा पशुपति पारस गुट ने भी चिराग पासवान को पार्टी सदर पद से हटा दिया है।