नहीं रहे केरल कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष , पीटी थॉमस ……..

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक पीटी थॉमस का गुरुवार सुबह वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में 70 वर्ष के उम्र में निधन हो गया।  जिस पर खेद प्रकट करते हुए राहुल गाँधी ने ट्विटर पर कहा कि एक शानदार कांग्रेसी नेता जो छात्र आन्दोलन से आगे बढे एक दूरदर्शी और खुले विचारो वाले नेता जो पर्यावरण के बारे में चिंतित थे। श्री पीटी थॉमस हमारे लिए बहुत बड़ी सम्पति थे। यह एक त्रासदी है और हमे उन्हें खोने का बहुत दुःख है।

आपको बता दे थॉमस पिछले कुछ हफ्तों से बीमार चल रहे थे। केरल में कांग्रेस के कद्दावर नेताओं की सूचि में पीटी थॉमस सबसे ऊपर थे।  थॉमस 2016 से एर्नाकुलम में थ्रीक्काकारा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वह 2009 से 2014 तक इडुक्की संसदीय क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं। हाल ही में कांग्रेस की राज्य इकाई के पुनर्गठन में थॉमस को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।