बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे फतुहा, जाना कैसी है सूबे में प्रशासनिक व्यवस्था।

बिहार के मुखिया इन दिनो जमकर सूबे में में घूम कर अपने कार्यकाल में हुए विकास का जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बाढ़ लोकसभा (पुराना) क्षेत्र के अन्तर्गत फतुहा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने सूबे में अस्तित्वमान प्रश्सनिक सुविधाओ का भी निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री ने पुराने साथियों/सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।

गौरतलब है कि राज्य में जेडीयू को जनता से जोड़ने का लक्ष्य और बिहार की विकास का ध्येय रखने वाले बिहार के मुखिया इन दिनो सूबे में सक्रिय दिख रहे हैं। देखने वाली बात यह होगी कि मुख्यमंत्री जी का यह भ्रमण राज्य के विकास के लिए सहायक सिद्ध होता है या परिणाम इसके विपरित नजर आएंगे।