उत्तरप्रदेश: योगी कैबिनेट में मंत्रियों को बांटा गया विभाग, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले उत्तरप्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की सरकार का अब उत्तरप्रदेश में गठन हो गया है। उत्तरप्रदेश की राजनीति में कल का दिन अहम रहा। मंत्रीमंडल में शामिल मंत्रियों के नामों से पर्दा उठ गया है। आइए जानते हैं किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय।

भूपेंद्र सिंह को मिला पंचायती राज विभाग

भूपेंद्र सिंह चौधरी को पंचायती राज, अनिल राजभर को श्रम एवं सेवायोजन, राकेश सचान को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा और वस्त्रोद्योग, अरविंद कुमार शर्मा को नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत, योगेंद्र उपाध्याय को उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, आशीष पटेल को प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप और संजय निषाद को मत्स्य विभाग दिया गया है।

जितिन प्रसाद को सौंपा गया पीडब्ल्यूडी विभाग का भार।

जितिन प्रसाद को पीडब्ल्यूडी विभाग, चौधरी लक्ष्मी नारायण को गन्ना विकास विभाग, बेबी रानी मौर्य को महिला विकास
विभाग, जयवीर सिंह को पर्यटन और संस्कृति विभाग, धर्मपाल सिंह को पशुधन, अल्पसंख्यक कल्याण, नंद गोपाल नंदी को औद्योगिक विभाग का पद भार सौंपा गया है।

देखें और किसे कौन सा विभाग मिला।

योगी आदित्यनाथ- गृह, नियुक्ति

ब्रजेश पाठक- चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा

केशव प्रसाद मौर्य- ग्राम विकास विभाग

स्वतंत्रदेव सिंह- जलशक्ति विभाग

एके शर्मा- शहरी विकास विभाग

सुरेश कुमार खन्ना – वित्त और संसदीय कार्य विभाग

सूर्यप्रताप शाही – कृषि विभाग

भूपेंद्र चौधरी- पंचायती राज विभाग