रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के कथित घोटाले में पूर्व रेलमंत्री लालू यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके लालू प्रसाद यादव के कई ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है। आपको बता दें कि हाल ही में चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव जमानत पर रिहा हुए है। इसके तुरंत बाद ही लालू यादव के कई ठिकानो पर हो रहे ताबडतोड छापो से एक बार फिर लालू प्रसाद यादव कि मुश्किलें बढती नजर आने लगी हैे। लालू के समर्थक अपने नेता को नई मुसीबत में फंसते हुए देख आक्रोशित हो गए हैं। पटना में आरजेडी के समर्थकों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं, आरजेडी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सीबीआई को ‘तोता’ कहकर तंज कसते नजर आए।
















You must be logged in to post a comment.