फतेहपुर नगर पंचायत चुनाव में 105 प्रत्यशियोंं की किस्‍मत का फैसला…. 30 दिसंबर को होगी मतगणना…..

फतेहपुर नगर पंचायत चुनाव में मात्र तीन दिन शेष रह गया है। प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। 9869 मतदाता 105 प्रत्‍याशियों के भाग्य का फैसला 28 दिसम्बर को ईवीएम मशीन में बंद हो जाएगा। 30 दिसम्बर को मतगणना होगी। प्रत्याशी मतदाता को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

11 वार्डो के लिए बनाए गए 15 मतदान केंद्र…..

निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम आरुप कुमारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी डा.परमानंद पंडित ने बताया कि 28 दिसंबर को होने वाले नगर पंचायत चुनाव को लेकर 11 वार्ड के लिए 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पांच गश्‍ती दल, पांच मजिस्ट्रेट, पांच पीसीसीपी बनाया गया है। 15 मतदान केंद्रों पर 90 मतदान कर्मी सहित पुलिस बल की तैनाती होगी। मतदान के लिए 45 ईवीएम लगेगा। इसके अलावा 15 ईवीएम अलग से सुरक्षित रखा गया है, जहां ईवीएम में गड़बड़ी होगी, वहां तुरन्त पीसीसीपी ईवीएम लेकर पहुंचेगा।

मतदान केंद्र की स्थिति एवं मतदाता की संख्या क्या है जाने ….

मतदान केंद्रों में केवल वार्ड संख्या 1,4, 8 व 9 में दो-दो बूथ बनाया गया है। वार्ड संख्या एक प्राथमिक विद्यालय रूपिन के बायां भाग बूथ पर 586 एवं दायां भाग पर 590 मतदाता हैं। वार्ड संख्या दो सामुदायिक विकास भवन रूपिन पर 996 मतदाता। वार्ड संख्या तीन में राम सहाय उच्च विद्यालय बूथ पर 546। वार्ड संख्या चार सामुदायिक विकास भवन रामरायचक बूथ पर 521 मतदाता।

सामुदायिक विकास भवन रामरायचक पर 516 मतदाता। वार्ड संख्या पांच आगनबाड़ी केंद्र फतेहपुर बूथ पर 867 मतदाता। वार्ड संख्या छह सामुदायिक विकास भवन फतेहपुर (काना कचहरी), वार्ड संख्या सात सामुदायिक विकास भवन फतेहपुर (छोटकी देवी स्थान) बूथ पर 833 मतदाता।

वार्ड संख्या आठ उर्दू प्राथमिक विद्यालय शीतलपुर बायां भाग पर 509 एवं उर्दू प्राथमिक विद्यालय शीतलपुर दायां भाग पर 505 मतदाता। वार्ड संख्या नौ आंगनबाड़ी केंद्र रविदास टोला फतेहपुर बायां भाग पर 510 एवं दायां भाग बूथ पर 493 मतदाता। वार्ड संख्या 10 कन्या मध्य विद्यालय फतेहपुर पर 880 मतदाता। वार्ड संख्या 11 उत्क्रमित मध्य विद्यालय इटवां पर 928 मतदाता हैं। कन्या मध्य विद्यालय को पिंक बूथ एवं राम सहाय उच्च विद्यालय को आदर्श बूथ बनाया गया है।