भागलपुर जिला के जोगसर थाना क्षेत्र के बूढ़ानाथ मोहल्ला में स्थित एक विवाह भवन के नीचे से बम मिलने के बाद इलाके में सोमवार की सुबह को सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थल को सील कर इस बात की सूचना वरीय अधिकारियों को दी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड टीम ने इलाके में और भी बम रखे रहने की आशंका पर मुआयना किया। उधर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मुंगेर से बम निरोधक दस्ता को भी बुलाया गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बम जैसा दिखने वाला एक सामान शिवांश विवाह भवन के नीचे बंद दुकान के सामने मिला है। पुलिस ने फिलहाल इलाके को सील कर दिया है। लोगों को उक्त स्थल से दूर रखने की कवायद चल रही है।
















You must be logged in to post a comment.