नगर निगम चुनाब के बोटो की गिनती में कही विजेता घोषित कही कोई रेस में आगे… जानिए पूरी खबर…

आरा: मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद पद पर विजेता का ऐलान….

आरा में गड़हनी नगर पंचायत क्षेत्र में मुख्य पार्षद पद पर कुबू निशां और उप मुख्य पार्षद सुनय परमार चुनाव ने जीत दर्ज की है।

कटिहार: मेयर पद पर उषा देवी अग्रवाल 7800 मतों से आगे…

कटिहार नगर निगम क्षेत्र  में मेयर पद पर प्रत्याशी उषा देवी अग्रवाल 7800 मतों के साथ पुष्पा देवी से आगे चल रही हैं।

वहीं, कटिहार नगर निगम वार्ड दो से मुशरत जहां, वार्ड एक से मुनिलाल उरांव, तीन से संजय तांती और वार्ड सात से आलोक वर्मा, वार्ड छह से रेखा देवी ने जीत दर्ज की है।

सासाराम: देखें किस वार्ड से किसने दर्ज की जीत…..

1- रुखसार फिरदौस
2- गुड्डू पासवान
3- जितेंद्र नटराज
5- खुशबुन कुरैशी
6- सरोज कुमार
7- अमित कुमार
8- निशु देवी
9- दशमातो देवी
11- शैलेश कुमार

समस्तीपुर: मेयर बनने की रेस में किरण कुमारी आगे….

समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में मेयर पद के उमीदवारों में कुल 216 ईवीएम मशीन की गिनती होनी है, जिसमें से 57 ईवीएम की गिनती हो चुकी हैं। किरण कुमारी 7361 मत प्राप्त कर आगे चल रही है। वहीं, उनके निकटम अनिता राम 6463 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर बनी हुई है। विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी 3616 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर है।

सीतामढ़ी: मेयर की रेस में सुवांश राय आगे….

सीतामढ़ी में मेयर के पद पर सुवांश राय और रौनक जहां के बीच कांटे की टक्कर हैं। फिलहाल वोटों की गिनती में रौनक जहां पीछे है।

सुवांश राय- 1904
रौनक जहां- 1746
विशाल कुमार- 852

समस्तीपुर: नगर निगम चुनाव के नतीजे आने शुरू….

वार्ड 1- घनश्याम भरोस पंडित (814)
रविन्द्र कुमार राय (370)

वार्ड 2- अंजू कुमारी(769)
रीता देवी ( 697)

वार्ड 3- आरती कुमारी(437)
चंदा देवी ( 270)

वार्ड 4- अनिल कुमार गुप्ता(741)
शोभा देवी ( 596)

वार्ड 5- पिंकी राय (526)
विनोद राय ( 347)

वार्ड 6- दिनेश कुमार(437)
अमरजीत रजक ( 399)

वार्ड 7- मीना देवी ( 1384 )
राजेश पासवान ( 1012)

 

आरा: मेयर प्रत्याशी इंदू देवी 63 वोटों से आगे….

वार्ड 1 से कौसर जहां जीती
वार्ड 2 से किरण देवी जीती
वार्ड 3 से गुलशन खातून जीती
वार्ड 4 से लालपरी देवी जीती

वहीं, पहले चरण की मतगणना में मेयर प्रत्याशी इंदू देवी 63 वोट से आगे चल रहीं हैं।

 

मोतिहारी: नगर निगम क्षेत्र के तीन वार्ड के नतीजे घोषित….

मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या एक से संतोष कुमार सिंह पांच वोट से चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 378 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शबाना बेगम को मात्र 373 वोट ही मिल सके। वहीं, वार्ड दो से सीता देवी विजयी हुई। वार्ड संख्या तीन से मालती देवी ने जीत दर्ज की है। मतगणना केंद्र के बाहर विजेता प्रत्याशियों के समर्थक खुशी मनाते दिख रहे हैं।

मधेपुरा : टीपी कालेज स्थित मतगणना केंद्र पर काउंटिंग जारी…..

मधेपुरा के टीपी कालेज स्थित मतगणना केंद्र पर मतगणना शुरू हो गई है। मुरलीगंज, बिहारीगंज व सिंहेश्वर नगर पंचायत में हुए मतदान की गिनती होनी है। मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश से पहले सुरक्षाकर्मी सभी प्रत्याशी व अभिकर्ताओं की जांच पड़ताल कर रहे हैं।

मुंगेर: नगर निगम वार्ड एक से अंशु वाला और दो से मीना देवी पार्षद बनी….

मुंगेर से नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं। जिले के नगर निगम वार्ड एक से अंशु वाला और दो से मीना देवी पार्षद बनी हैं।

पटनाः आधे घंटे की देरी से शुरू हुई मतगणना….

पटना नगर निगम (Patna Nagar Nigam) के निर्वाचन पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मतगणना शुरू करने का निर्देश दे दिया है। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो गई है। स्ट्रांग रूम खोल दिए गए हैं। मतगणना शुरू हो गई है।