पटना: मेयर के पद पर सीता साहू दो टेबल पर मतगणना में सभी प्रत्याशियों से आगे…

पटना नगर निगम  की महापौर पद पर सीता साहू आगे चल रही है। दो टेबल पर मतगणना हो चुकी है। सीता साहू 5308 वोटों से आगे चल रही हैं। पहले टेबल पर उन्हें 2966 और दूसरे पर 2308 वोट मिले हैं। अन्य प्रत्याशी काफी पीछे चल रहे हैं।

पटना नगर निगम के वार्ड 1 के प्रत्याशी घोषित छठिया देवी वार्ड पार्षद बनी। उन्हें 4533 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर रामजी रहें, जिन्हें 3272 वोट प्राप्त हुए हैं।

पटना नगर निगम के वार्ड 38 से आशीष कुमार सिन्हा विजई घोषित हुए। यह पहले स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य थे।

पटना नगर निगम के वार्ड 21 में निवर्तमान पार्षद पिंकी कुमारी को अपनी सगी गौतनी श्वेता रंजन ने हरा दी। श्वेता रंजन 1150 वोट लाकर विजयी घोषित हो गई है। पिंकी देवी को 1454 वोट मिले।

पटना नगर निगम के वार्ड 56 से किस्मती देवी विजयी घोषित हुई। उन्हें 4540 वोट प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर विशाल रहे, जिन्हें 3638 मत प्राप्त हुए हैं।