चिराग पासवान के बाद सम्राट चौधरी ने भी माना नीतीश कुमार नही है कोई फैक्टर, ललन सिंह पर कसा तंज कहा मुख्यमंत्री का नौकर…

बिहार में शराबंदी कानून को लेकर इन दिनों बिहार की राजनीतिक गलियारों का पारा हाई हो चुका है। बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सत्तारूढ़ दल के अंदर उथल- पुथल मचा हुआ है। सरकार में शामिल मंत्री के साथ ही नीतीश के करीबी नेता और कांग्रेस,हम और वाम दाल के नेता भी इसको लेकर लगातार मुख्यमंत्री के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। जिसके बाद अब इस मामले को लेकर विपक्ष में बैठी भाजपा के नेता और बिहार विधान परिषद् के नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी ने भी नीतीश कुमार पर अपने चीर- परचित अंदाज में सवाल उठाया है।

भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो गया है। अब तो इस बात का सबूत भी मिलने लगा है। अब उनके ही पार्टी या सरकार में शामिल लोग उनपर सवाल उठाने लगे हैं लेकिन नीतीश कुमार फिर भी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार के शासन में बिहार नहीं चल सकता है यह बिल्कुल साफ़ हो गया है। विपक्षी दल तो बाद में अब उनके पार्टी के लोग ही उनको गलत साबित कर रहे है। मतलब साफ़ है कि अब नीतीश कुमार कोई फैक्टर नहीं रह गए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को झूठा और फरेबी भी बता डाला उन्होंने कहा कि जिसकी नियुक्ति 26 जून हो गई और 15 जुलाई को पदस्थापन हो गया उसका नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं। अब तो इनलोगों को शर्म लग रहा है कि अपनी झूठ को कैसे छिपाएं। वहीं, उन्होंने ललन सिंह द्वारा भाजपा को बड़का झूठा पार्टी बोले जाने को लेकर कहा कि उनकी राजनैतिक हैसियत क्या रह गया है। ललन सिंह हैं की कौन वो नीतीश कुमार के नौकर हैं। उनकी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।