पटना नगर निगम का मतदान प्रतिशत की धीमी है रफ़्तार… जानिए क्या है अभी तक का बोट प्रतिशत….

अभी तक के खबर के अनुसार पटना नगर निगम में 3 बजे तक के मतदान का प्रतिशत 24.74 रहा… 

बिहार नगर निकाय के दूसरे चरण के चुनाव में 68 नगरपालिका के लिए बुधवार सुबह आठ बजे से वोटिंग हो रही है। इस बार एक मतदाता अपने नगरपालिका क्षेत्र में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद के लिए तीन बार मतदान कर रहे हैं। इस चुनाव में पहली बार हर वोटर को सीधे अपने मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव का मौका दिया गया है।दूसरे चरण में राज्य के 23 जिलों में मतदान हो रहा है। इन जिलों में 17 नगर निगम क्षेत्र, दो नगर परिषद क्षेत्र और 49 नगर पंचायतें शामिल हैं। इस चरण में 68 निकायों में 68 मुख्य वार्ड पार्षद, 68 उप मुख्य पार्षद और 1529 वार्ड पार्षद पद के लिए आज वोटिंग होगी।