जन सुराज पदयात्रा का 102वां दिन – आज पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से चलकर तुरकौलिया पहुंचेंगे प्रशांत किशोर…

मोतिहारी, पूर्वी चंपारण।

जन सुराज पदयात्रा के 102वें दिन की शुरुआत मोतिहारी स्थित हवाई अड्डा मैदान में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ मोतिहारी नगर निगम से निकले। आज जन सुराज पदयात्रा पूर्वी चंपारण के शंकर सरैया दक्षिणी होते हुए तुरकौलिया प्रखंड के माधोपुर मधुमालत पंचायत के निकट राम जानकी मंदिर में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेगी। प्रशांत अबतक पदयात्रा के माध्यम से लगभग 1220 किमी से अधिक पैदल चल चुके हैं। इसमें 550 किमी से अधिक पश्चिम चंपारण में पदयात्रा हुई और शिवहर में उन्होंने 140 किमी से अधिक की पदयात्रा की। पूर्वी चंपारण में अबतक 520 किमी से अधिक पैदल चल चुके हैं। दिन भर की पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर 5 आमसभाओं को संबोधित करेंगे और 3 पंचायत, 17 गांव से गुजरते हुए 18.5 किमी की पदयात्रा तय करेंगे। इसके साथ ही प्रशांत किशोर स्थानीय लोगों के साथ संवाद स्थापित करेंगे।