लालू के बयान के बाद सियासत तेज, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा बोले- होटवार जेल में शाही अंदाज में रहे लालू, फोन पर सोनिया गांधी से करते थे बात, फिर से मिले सजा

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर सदाकत आश्रम में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के अखिलेश सिंह को एमपी बनाने के ऐलान के बाद सियासत तेज हो गई है… लालू यादव रांची जेल में बंद रहने के दौरान सोनिया गांधी और कांग्रेस नेताओं के फोन करने वाले बयान पर अब सियासत घमासान मचा हुआ है…बीजेपी ने लालू यादव के इस बयान पर उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा का कहना है कि लालू ने जेल में राजशाही अंदाज में रहे हैं, उन्होंने होटवार जेल में अय्याशी की है।

राजद सुप्रीमो ने जेल मैन्युल का उल्लंघन किया

जेल में बंद होने के बाद भी फोन पर कांग्रेस नेताओं से बात कर राजद सुप्रीमो ने जेल मैन्युल का उल्लंघन किया है। विजय सिन्हा ने मांग की है इस मामले में कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए और लालू ने जितनी सजा काटी है वो सजा उन्हें फिर से देनी चाहिए। उन्होंने होटवार जेल में रहकर कानून तोड़ा है।

सदाकत आश्रम में जाने को लेकर भी विजय सिन्हा ने सवाल उठाए

वही लालू यादव के कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में जाने को लेकर भी विजय सिन्हा ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जेपी के चेले ने कांग्रेस के विरोध में राजनीति की है। लेकिन कांग्रेस कार्यालय बुलाकर कांग्रेस ने ही उनका अपमान किया है। कांग्रेस समय-समय पर अपमान करती रही है।