झारखंड सीएम को सताने लगी गिरफ्तारी की डर? क्या हेमंत सोरेन की पत्नी बनेंगी झारखंड की सीएम? खाली कराया गया गांडेय सीट

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर गिरफ्तारी का तलवार लटकने लगी है….प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जमीन घोटाले मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सातवां समन जारी करने के बाद ही उनकी पार्टी के विधायक सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफा देने के बाद झारखंड में अचानक ही सीएम बदलने पर चर्चा होने लगी। इसी बीच भाजपा ने दावा किया कि सीएम सोरेन अपनी पत्नी कल्पना को झारखंड का नया सीएम बनाने की तैयारी में हैं। भाजपा के अनुसार, कल्पना को चुनाव लड़वाने के लिए ही सुरक्षित सीट खाली करवाया गया है।

ईडी की सात नोटिस को किया नजरअंदाज

बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन ने ईडी की सात नोटिस को नजरअंदाज किया है जिस वजह से अब उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। ऐसे में भाजपा का मानना है कि गिरफ्तार होने से पहले सीएम सोरेन राज्य की सत्ता अपनी पत्नी को सौंप सकते हैं और इसलिए विधायक सरफराज अहमद से इस्तीफा लिया गया है। दरअसल, मुख्यमंत्री या मंत्री ऐसे व्यक्ति को भी बनाया जा सकता है जो विधानसभा का सदस्य नहीं है, लेकिन उसे छह महीने के भीतर चुनाव जीतकर सदन में पहुंचना होगा।

हेमंत सोरेन की पत्नी के लिए खाली कराया गया गांडेय सीट

सरफराज अहमद गांडेय क्षेत्र से विधायक थे। यह आदिवासी, अल्पसंख्यक बहुल अनारक्षित सीट है। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना को रिजर्व सीट से नहीं लड़ाया जा सकता है, इसलिए सरफराफ अहमद से इस्तीफा दिलाया गया।

बीजेपी ने राबड़ी देवी का दिया उदाहरण

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी का उदाहरण दिया है। उन्होंने कहा, ‘झारखंड में भी बिहार के जंगल राज को दोहराने की कोशिश हो रही है। चारा घोटाले मामले में जेल जाने से पहले लालू यादव ने भी अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाए थे। जेल आते-जाते उनकी पूरी उम्र निकल गई। अब आदिवासियों की जमीन-जायदाद लूटकर धन-दौलत जमा करने वाले हेमंत सोरेन के भी सारे पैतरे फेल हो चुके हैं, इसलिए वह अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाकर जेल जाना चाहते हैं।