मैदान के गीले होने के कारण भारत ऑस्ट्रेलिया मैच के समय में हुआ बदलाव, 8 बजे से शुरू होगा यह मुकाबला, भारत के लिए करो या मरो की स्थिति….

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज नागपुर में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। अगर भारतीय टीम आज का यह मैच हारती है तो उसे ये सीरीज गंवाना पड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 में भारत को चार विकेट से हराया था। भारतीय टीम आज अपने प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव कर सकती है।

मैदान गीला होने की वजह से टॉस में अभी भी देरी हो रही है। सात बजे अंपायरों ने पिच का निरीक्षण किया और पाया कि पिच अभी भी गीली है। वह ग्राउंड की कंडीशन को देखकर खुश नहीं लगे। अंपायरों ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच से भी बातचीत की। ऐसे में उन्होंने आठ बजे दोबरा से मैदान का निरीक्षण करने का फैसला सुनाया। नागपुर में शुक्रवार को भारी बारिश हुई है। सुपरसोपर्स और मैदान कर्मचारी पिच और मैदान को सुखाने में लगे हुए हैं। अब ओवरों में भी कटौती की जा सकती है।

मैदान गीला होने की वजह से टॉस में देरी हो रही है। सात बजे अंपायर पिच का निरीक्षण करेंगे। नागपुर में भारी बारिश की वजह से यह फैसला लिया गया है। सुपरसोपर्स पिच को सुखाने में लगे हुए हैं।